{"_id":"6acbf1831fdd26f8cc00f5cc","slug":"chants-hailing-the-mother-goddess-echoed-all-the-way-from-devi-temples-to-the-pandals-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162956-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: देवी मंदिरों और पंडालों तक लगे मां के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: देवी मंदिरों और पंडालों तक लगे मां के जयकारे
विज्ञापन
चुनार के रैपुरियां गांव में जय मां अंबे कल्याणकारिणी समिति के पूजा पंडाल में स्थापित दुर्गा प्र
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भोर से ही मां के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। विंध्य क्षेत्र के प्रमुख देवी धामों से लेकर ग्रामीण अंचलों के मंदिरों तक कतारें लगी रहीं।
कहीं गंगा और सेवटी नदी में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका तो कहीं नारियल, चुनरी, पुष्प और प्रसाद चढ़ाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गड़बड़ा धाम में पहले दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं, मां चंडिका धाम, भंडारी देवी मंदिर, दुर्गा जी पहाड़ी मंदिर और चुनार क्षेत्र के देवी मंदिरों में भी दिनभर भक्तों की भीड़ रही। हलिया: शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मेला प्रभारी श्यामलाल ने बताया कि पहले दिन 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पड़री: रविवार को चंडिका गांव स्थित मां चंडिका धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भोर से ही गंगा स्नान कर भक्त मां के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पुष्प, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। अहरौरा: मां भंडारी देवी और दुर्गा जी पहाड़ी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दुर्गा जी मंदिर के अर्चक गणेश प्रसाद पांडेय ने बताया कि नवरात्र में मां की आराधना का विशेष महत्व है।