{"_id":"661846a279907ce2830f5556","slug":"changes-in-diversion-plan-in-view-of-the-problems-of-traders-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-114871-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: व्यापारियों की समस्या को देखते हुए डायवर्जन प्लान में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: व्यापारियों की समस्या को देखते हुए डायवर्जन प्लान में परिवर्तन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए किए गए डायवर्जन के कारण व्यापारियों को हो रही परेशानी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की तरफ से डायवर्जन प्लान में परिवर्तन किया गया है। व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मिलकर डायवर्जन प्लान में परिवर्तन करने की मांग की थी। इसके बाद इसमें संशोधन किया गया है।
यह जानकारी यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों के डायवर्जन से स्थानीय व्यापारियों को व्यावहारिक दिक्कतें हो रही हैं। व्यापारियों की दिक्कतों को देखते हुए डायवर्जन प्लान में परिवर्तन किया गया है। इसके तहत प्रयागराज से मिर्जापुर आने वाले मालवाहनों को गैपुरा चौराहा थाना विंध्याचल से विजयपुर होते हुए लालगंज, बरकछा से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक शहर की तरफ प्रवेश दिया जाएगा। इसी तरह से वाराणसी, बिहार, कोलकाता आदि से आने वाले भारी वाहनों को टेंगरा मोड-नरायनपुर वाया चुनार अघवार पड़री होते हुए रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक मिर्जापुर शहर क्षेत्र में प्रवेश दिया जाएगा। गोपीगंज औराई की तरफ से आने वाले भारी वाहनों (छह चक्का) को चील्ह पिकेट वाया शास्त्री ब्रिज, नटवा, बथुआ होते हुए रात 12 बजे से रात दो बजे तक मिर्जापुर शहर प्रवेश दिया जाएगा। चील्ह की तरफ से प्रवेश करने वाले भारी वाहनों (छह चक्का) को केवल इस मार्ग से केवल प्रवेश दिया जाएगा। शहर से बाहर जाने वाले भारी वाहनों को रात में 10 बजे से सुबह छह बजे तक अघवार पड़री और बरकछा देहात कोतवाली से होकर वाराणसी- रीवा हाइवे पर जाने दिया जाएगा। डायवर्जन में छूट केवल मिर्जापुर में खाद्य आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक खाद्य सामग्रियों का परिवहन करने वाले वाहनों को ही मिलेगा। बालू, गिट्टी, मोरंग, धातु, खनिज आदि का परिवहन करने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन लागू होगा। उन्होंने बताया कि सप्तमी और अष्टमी की रात ज्यादा ट्रैफिक होने के मद्देनजर डायवर्जन में दी गई छूट की व्यवस्था लागू नहीं होगी। आवश्यकता पड़ने पर मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत डायवर्जन में दी गई छूट समाप्त की जा सकती है।