फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Changed weather: Clouds covered the sky, drizzle in many areas brought down the mercury.

बदला मौसम : बादल घिरे, कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी से पारा गिरा

Tue, 24 Feb 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Changed weather: Clouds covered the sky, drizzle in many areas brought down the mercury.
आसमान में ​घिरे बादलों के बीच राजगढ़ ब्लाक क्षेत्र के कोन गढ़वा में शाम बादलों का दृश्य। - सोशल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। सोमवार की सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर बाद अचानक बादलों के दिखने मौसम बदल गया। हलिया और आसपास के क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी से 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से लेकर दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। घिरे बादल और बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई। हालांकि कुछ देर बाद मौसम खुलने से किसानों ने राहत की सांस ली।
सोमवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। जबकि एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चार दिन पहले बृहस्पतिवार की रात से ही बादल के दिखाई देने का सिलसिला शुरू है।
विज्ञापन

रविवार से सोमवार सुबह तक मौसम साफ रहा। सोमवार दोपहर बाद अचानक बादलों के घिरने से विशेषकर किसानों की बेचैनी बढ़ गई। इन दिनों सरसों की फसल खेतों में पककर तैयार है। कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश कुमार यादव ने कहा अगैती सरसों सहित अन्य फसल खेतों में पककर तैयार हो गई है। कई स्थानों पर कटाई और मड़ाई का कार्य चल रहा है। हलिया, क्षेत्र में मौसम के करवट बदलते किसानों के पसीने छूटने लगे। क्षेत्र में सरसों, मटर, मसूर, अलसी आदि फसल पककर तैयार है। इस बीच कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से जमीनें भीग गईं।

जिला कृषि अधिकारी ने कहा बारिश से गेहूं फसल के लिए भले ही फायदेमंद साबित हो सकता है लेकिन दलहनी और तिलहनी फसलों की क्षति से इनकार नहीं किया जा सकता है। नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed