फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chandauli police took two brothers accused of cheating

Mirzapur News: करोड़ों की ठगी करने के आरोपी दो भाइयाें को ले गई चंदौली पुलिस

Thu, 28 Dec 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Chandauli police took two brothers accused of cheating
अदलहाट। थाना क्षेत्र के चकईपुर गांव में बुधवार को करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोपी दो सगे भाइयों को साइबर प्रभारी चंदौली व अदलहाट पुलिस की संयुक्त टीम ने बकायेदारों के साथ चल रही बैठक से उठा ले गई। इन पर चंदौली में करोड़ों रुपये की ठगी करने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी दो भाइयों पर चंदौली जनपद के कई थानों में व्यापारियों से करोड़ों रुपये ठगी करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बुधवार को क्षेत्र के चकईपुर गांव में दोपहर बाद दो दर्जन से अधिक व्यापारी दोनों भाइयों के नेपाल से गांव लौटने पर दिए गए करोड़ों रुपये को वापस करने के संबंध में बैठक कर रहे थे। इस दौरान सूचना पर पहुंचे साइबर प्रभारी चंदौली व अदलहाट पुलिस भी मौके पर पहुंची। आरोपी दोनों भाइयों को पहचान करने के बाद चंदौली पुलिस अपने साथ ले गई। क्षेत्र में यह भी चर्चा है कि आरोपी ने मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी के व्यापारियों से 45 करोड़ से अधिक रुपये की ठगी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि चंदौली साइबर पुलिस टीम ठगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed