फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chanda give blessing

दे चंदा आशीष, अखंड रहे सुहाग

Thu, 20 Oct 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 20 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
Chanda give blessing
चांद का दीदार

विज्ञापन
कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्थीको सुहाग की सलामती के लिए  सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ का व्रत रखा। सुबह संकल्प लेकर व्रत आरंभ किया। विधान पूर्वक पूजन-अर्चन करके पूरे दिन  व्रत रख कर व्रत  के कथा का भी श्रवण किया। शाम को चलनी से चांद का दीदार कर पूजन बाद पति  द्वारा अन्न-जल ग्रहण कर पारण किया। 


व्रती  महिलाएं दिन भर निराजल रहीं। हाथों में  मेंहदी रचाई, शृंगार किया और पूजे की थाल सजाकर चांद के उगने की प्रतीक्षा करने लगीं।  शिव-पार्वती, कार्तिकेय, गणेश  जी तथा चंद्रमा का विधिवत पूजन-अर्चन कर मंगलकामना की। शाम को चंद्रोदय के  बाद व्रती महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर विधिवत पूजन-अर्चन किया।

विज्ञापन

 सुहागिन महिलाओं ने चंद्रमा पूजन के बाद मिट्टी के करवे में चावल, उड़द की  दाल व सुहाग सामग्री रखकर अपनी सास या अपने सास के समकक्ष किसी सुहागिन के  पांव छूकर व्रती महिलाओं ने सुहाग सामग्री भेंट की। सांयकाल चंद्रमा का  दर्शन करने के बाद अपने पति द्वारा अन्न व जल ग्रहण कर घर में  बड़े-बुजुर्गों का आाशीर्वाद प्राप्त कर व्रती महिलाओं ने घरों में  बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त कर व्रत तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छांदोग्य उपनिषद के  अनुसार चंद्रमा में पुरुष रूपी ब्रम्हा की उपासना करने  से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। इससे जीवन में किसी भी प्रकार का कष्ट नहीं  होता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed