फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Challenge for multinational companies and online business traders: Lokesh

बहुराष्ट्रीय कंपनियां व ऑनलाइन कारोबार व्यापारियों के लिए चुनौती : लोकेश

Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Challenge for multinational companies and online business traders: Lokesh
बहुराष्ट्रीय कंपनियां व ऑनलाइन शॉपिंग आम व्यापारियों के लिए नई चुनौती बनकर उभरी है। इससे हिंदुस्तान आर्थिक गुलामी के कगार पर खड़ा है। ये बातें रविवार की शाम कटरा बाजीवराव स्थित एक लॉज में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के जिला व शहर कार्यसमितियों की हुई बैठक को संबोधित करते संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहीं।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकारें बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के दबाव में जानबूझकर मध्यम और छोटे व्यापारियों को निशाना बनाने वाले कानून पास कर रही हैं। इससे आम व्यापारियों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। आज के इस दौर में कोई भी व्यापार करना बहुत ही जोखिम भरा काम हो गया है। भ्रष्ट अधिकारियों की कार्यप्रणाली से संघर्ष करने के अलावा इंस्पेक्टर राज से भी व्यापारियों को लड़ना पड़ रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग और जीएसटी की विसंगतियों ने कारोबार पर गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि इस नई चुनौती के खिलाफ अब संघर्ष करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं रह गया है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने कहा किसी भी कीमत पर व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश पंजीयन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जनपद में अधिकारियों का व्यापारियों के कार्यों में अनैतिक हस्तक्षेप अस्वीकार्य है।
विज्ञापन

प्रांतीय उपाध्यक्ष व नगर अध्यक्ष दीपचंद जैन ने व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए आह्वान किया कि व्यापारी ऑनलाइन शॉपिंग का बहिष्कार करें और अधिकारियों के शोषण के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें। इससे पूर्व मुख्य अतिथि को मां विंध्यवासिनी का चित्र एवं अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। संचालन जिला युवा अध्यक्ष आयुष सिंह ने किया। इस अवसर पर अशोक केसरवानी, रविंद्र जायसवाल, बबलू , आलोक जायसवाल, भूपेंद्र सिंह डंग, अवधेश पांडेय, सुशील केसरवानी, कृष्णा जायसवाल , हरिशंकर मोटवानी, रवि अग्रहरी, सुशील झुनझुनवाला, संतोष कुमार, मयंक गुप्ता ,पीयूष जायसवाल, राजेंद्र नाथ अग्रवाल, कैलाश नाथ सोनी, विक्रम जैन, अनुज दुबे, गोपाल चौरसिया मनीष सराफ , सप्पू दुबे, हरिओम पाठक, त्रिवेणी चौरसिया, राजेश चौरसिया, अशोक यादव, महिला जिला अध्यक्ष शमां नवाज, नगर अध्यक्ष प्रियंका जैन ,आरती सिंह, सुनीता बिंद ,डॉ कपिल मौर्य, शीलवंत, कृष्ण प्रकाश मौर्य, अनुज उमर, गौरव केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed