फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaitra Navratri: Touching the feet of Mother Vindhyavasini will be banned for twenty four hours

चैत्र नवरात्र: चौबिस घंटे प्रतिबंधित रहेगा मां विंध्यवासिनी का चरण स्पर्श

Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri: Touching the feet of Mother Vindhyavasini will be banned for twenty four hours
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र में दर्शन करने आने वालों को किसी प्रकार की परेशान न हो इसका पंडा समाज ध्यान रखेगा। सोमवार को मंदिर की छत पर श्री विंध्य पंडा समाज की हुई आम बैठक में अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने समस्त पंडा समाज से मंदिर की प्रतिष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही प्रशासन के निर्णय कि नवरात्र में मां विंध्यवासिनी के चरण स्पर्श के प्रतिबंध के पालन पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

श्री विंध्य पंडा समाज अध्यक्ष ने कहा कि मेला में दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसलिए निकास द्वार से प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अध्यक्ष ने कहा पंडा समाज के सभी पुरोहित पूर्ण वेशभूषा में मंदिर में आएंगे। गर्भ गृह में श्रद्धालुओं से किसी प्रकार की कोई दक्षिणा की मांग नहीं की जाएगी। व्यवस्थापिका समिति के सभी सदस्य मंदिर पर नियमबद्ध तरीके से ही भक्तों को दर्शन पूजन कराने के लिए ड्यूटी देंगे। अध्यक्ष ने कहा यदि मंदिर परिसर के आसपास कोई भिक्षाटन करता दिखे तो उसे तत्काल बाहर किया जाए। बैठक में मंत्री भानू पाठक, उपाध्यक्ष प्रहलाद मिश्रा, गौतम द्विवेदी, तेजन गिरी, संगम लाल त्रिपाठी, शनि दत्त पाठक, प्रशांत द्विवेदी, शिवपूजन दीक्षित सहित श्री विंध्य पंडा व व्यवस्थापिका समिति के सदस्य एवं पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed