फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaitra Navratri fair starts from today, administrative preparations complete

आज से चैत्र नवरात्र मेला प्रारम्भ, प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण

Sat, 02 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri fair starts from today, administrative preparations complete
मां विंध्यवासिनी के धाम में शुक्रवार की भोर से चैत्र नवरात्र मेला प्रारंभ हो गया। दर्शनार्थियों को सुचारु ढंग से दर्शन सुलभ हो सके इसके लिए शुक्रवार को डेफोडिल्स स्कूल के सभागार में मेला क्षेत्र में लगाये गये सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों के अलावा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियो को दिशा निर्देश दिया गया। ब्रीफिंग के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने मन्दिर व मेला क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने कहा कि सभी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुये टीम भावना के रूप में ड्यूटी करते हुये शालीनता का परिचय दें। ताकि दूर दराज से आने वाले दर्शनार्थियो/श्रद्धालुओ को बिना कोई कठिनाई महसूस किये मां का दर्शन हो सके। उन्होने कहा कि मां विंध्यवासिनी देवी कुलदेवी के रूप में मानी जाती है। यहॉ पर ड्यूटी करना हम सभी के लिये सौभाग्य है। सभी अधिकारी इसे सरकारी ड्यूटी न मानते हुये सेवा भाव के रूप में कार्य करे। सभी व्यवस्थाये सुनिश्चित कराने के लिये अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। अपने क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी रखें। ड्यूटी पर समय से उपस्थित हो साफ-सफाई पेयजल तथा प्रकाश व्यवस्था की समुचित व्यवस्था रहें। उप पुलिस महानिरीक्षक आरके भरद्वाज ने कहा कि सभी प्रशासनिक जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उनके साथ लगे पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित करते हुये एक ही साथ रहकर मेला में ड्यूटी करे ताकि किसी भी समस्या का त्वरित निस्तारण किया जा सके। उन्होने कहा कि बैरियरो पर तैनात अधिकारी कर्मचारी बैरियर पर ही उपलब्ध रहेे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने जोनल व सेक्टर अधिकारियो को सम्बोधित करते हुये कहा कि किसी भी स्पेशल ड्यूटी के दौरान सबसे महत्वपूर्ण है अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करना। उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय बनाये रखे। उन्होने कहा कि विन्ध्याचल मन्दिर के गर्भ गृह में किसी भी दशा में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा तथा निकास द्वार से किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नही होगा। बैठक में मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। बिजली विभाग के द्वारा मेला अवधि के दौरान 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर आदि की व्यवस्था की गयी हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, अपर पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार, उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह, मड़िहान सिद्धार्थ यादव, डिप्टी कलेक्टर अश्वनी कुमार सिंह, एलएलओ भरत लाल सरोज सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed