फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Chaitra Navratri 1st Day 2022 vindhyachal streets of Vindhyadham reverberated with praises of maa durga

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन: माता के जयकारे से गूंजी विंध्यधाम की गलियां, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Sat, 02 Apr 2022 09:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 02 Apr 2022 09:43 AM IST
सार

चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन आस्था धाम विंध्याचल श्रद्धालुओं से पट गया। माता के जयकारे से विंध्य धाम की समस्त गलियां गूंज उठीं। चैत्र नवरात्र मेला के शुरू होते ही संपूर्ण विंध्याचल की छटा देखते ही बन रही है। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 1st Day 2022 vindhyachal streets of Vindhyadham reverberated with praises of maa durga
विंध्यधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन मां विंध्यवासिनी धाम में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंगला आरती के बाद से ही दर्शन पूजन के लिए  भक्तों का रेला लगा है। मंदिर परिसर में घंट-घड़ियाल के बीच मां के जयकारे गूंज रहे हैं। शुक्रवार शाम मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लग गई थी।

विज्ञापन


शनिवार अलसुबह मंगला आरती के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो अनवरत जारी है। मंदिर परिसर के बाहर तक लंबी कतारें लगीं हैं। भीषण गर्मी में भी भक्तों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन


गंगा स्नान, ध्यान के पश्चात हाथों में नारियल, चुनरी व माता का प्रसाद लिए मंदिर की ओर जाने वाली गलियों में पहाड़ा वाली के जयकारे लगाते श्रद्धालु मंगला आरती के बाद मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए बेताब दिखे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

छटा बिखेर रही अलौकिक  सजावट

विंध्याचल दरबार के साथ ही मां अष्टभुजी देवी व महाकाली मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों की फूल, पत्तियों और रंग-बिरंगे झालरों से की गई सजावट अलौकिक छटा बिखेर रही है।

Chaitra Navratri 1st Day 2022 vindhyachal streets of Vindhyadham reverberated with praises of maa durga
विंध्यधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

घंटा, घड़ियाल व शंख, नगाड़े की गूंज से समूचा मंदिर परिसर देवीमय नजर आ रहा था। चैत्र नवरात्र मेला के शुरू होते ही संपूर्ण विंध्याचल की छटा देखते ही बन रही है। नवरात्रि के प्रथम दिन लगभग एक लाख भक्तों की भीड़ जुटी है। 

सुरक्षा के खास इंतजाम 
मुख्य सड़कों, गलियों, गंगा घाटों और अष्टभुजा के पहाड़ पर दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसको लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जा रही है। अर्धसैनिक बल के साथ-साथ दो हजार पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात हैं।

दर्शनार्थियों के साथ अत्यन्त विनम्र व्यवहार करें पुलिसकर्मी

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र आरके भारद्वाज, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने नवरात्र मेला को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए लोहिया तालाब स्थित एक स्कूल में बैठक की। इस दौरान जनपद व वाह्य जनपदों से आए पुलिस बल को दिशा-निर्देश दिया।

ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को दर्शनार्थियों को सुगमता व सुरक्षित ढंग से दर्शन-पूजन कराने का निर्देश दिया गया। ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी साफ-सुथरी वर्दी धारण करेंगे और अनुशासित रहेंगे। सेक्टर अधिकारी की अनुमति के बिना ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ सकते।

अपने प्रतिस्थानी के पहुंचने के बाद ही ड्यूटी स्थल छोड़ने का निर्देश दिया गया। किसी व्यक्ति के खो जाने पर उसे खोया-पाया केन्द्र व पुलिस सहायता केंद्र तक पहुंचाकर उसका सहयोग करें। किसी भी व्यक्ति के बीमार/बेहोश हो जाने पर मेला कंट्रोल स्टेशन को तत्काल सूचित करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed