{"_id":"64c95d2614adb4ae7b007c4b","slug":"chairman-deputy-chairman-elected-unopposed-in-babura-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-314542-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बबुरा में निर्विरोध निर्वाचित हुए सभापित, उपसभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बबुरा में निर्विरोध निर्वाचित हुए सभापित, उपसभापति
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
जिगना। साधन सहकारी समिति बबुरा में सभापति व उप सभापति पद के लिए चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने कृष्णावती देवी को सभापति व उमेश सिंह को उप सभापति का प्रमाणपत्र देकर निर्विरोध विजयी घोषित किया।
बबुरा साधन सहकारी समिति के सभापति व उप सभापति पद के लिए मंगलवार को चुनाव किया गया। निर्धारित समय तक मंगलवार को पहुंचे डायरेक्टरों ने आपस में विचार-विमर्श कर कृष्णावती देवी को सभापति व उमेश सिंह को उप सभापति चुने जाने पर अपनी सहमति जताई। इन पदों के लिए सिर्फ दो लोगों ने ही पर्चा दाखिल किया। यह पहला अवसर है जब डायरेक्टर से लेकर सभापति तक का चुनाव निर्विरोध हुआ है। सभापति कृष्णावती देवी ने डायरेक्टर व ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किसानों व समिति के हित में कार्य करने का भरोसा दिया। इस दौरान सचिव आशीष मिश्र, विजय मिश्र, जीत नारायण पांडेय, आशीष सिंह, रमाशंकर, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, दीपक व सूर्यकुमार आदि मौजूद रहे।