फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Celebrated happiness by lighting lamp

अयोध्या: मंदिर की आधार शिला रखे दीप जलाकर मनाई खुशियां

Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Celebrated happiness by lighting lamp
लाल डिग्गी स्थित आवास पर जय श्री राम का दीप जला कर के खुशियां मनाते भाजपा कार्यकर्ता । - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर से आधारशिला जाने पर शहर से लेकर ग्राम्यांचलों में हर्ष व्याप्त हो गया। श्री राम भक्तों ने दीप जलाकर जहां खुशियां मनाई वहीं जगह-जगह भजन व किर्तन के आयोजनकर पूजा पाठ व प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिगना, छानबे क्षेत्र के कई गांवों में अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण के लिए आधारशिला रखने की खुशी में मंदिरों व घरों में सुंदरकांड का पाठ व दीप जलाया गया। चेहरा, पाली, सुमतिया, नगवासी, खैरा, हरगढ, गोगांव, खम्हरियाकला, अरंगीसरपत्ती, गैपुरा, बबुरा, अकोढी, खम्हरिया दमुआन, कटरा, बिहसड़ा, पटेहरा, चितौली, बरबटा, विजयपुर, गौरा, गोनौरा, मां अंजनीयुत हनुमान मंदिर गैपुरा, बिरोही, कोलाही, भिलगौर, चडैचा व नौगांव सहित अन्य गांवों मे जश्न जैसा माहौल रहा। चुनार, नगर के बेलबीर स्थित श्रीराम मंदिर में विराजमान रामलला की मूर्ति का भव्य श्रृंगार व पूजन किया गया। काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक पं. श्रीकांत मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर मंदिर को सुगंधित फूल और मालाओं से सजाया गया। इस दौरान भाजपा जन जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री दीपक गोड, भाजपा कैंट मंडल मीडिया प्रभारी अभिषेक मौर्या, अधिवक्ता पं. शशिकांत मिश्र, सभासद राजू यादव, लल्लन गिरि, आदि मौजूद रहे। सीखड़, डोमनपुर व भगीरथपुर गांव में ग्राम प्रधान जय प्रकाश दुबे की देखरेख में राम कथा एवं हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर कथावाचक पं. सूर्यकांत उपाध्याय व्यास ने रामकथा का लोगों को रसपान कराया। उक्त अवसर पर पूर्व प्रधान अजीत सिंह, रामानंद सिंह, संतोष मिश्रा, संजय दुबे, अजय दुबे, राकेश चौबे, प्रवीण सिंह, राहुल सिंह, विजय बहादुर सिंह, शिवराम सोनकर मौजूद रहे। इसी तरह प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजन अर्चनकर शाम को दीप जलाते हुए सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया। इस मौके पर डा. विजय कुमार शुक्ल, सौरभ पांडेय, अरुण मिश्र, आशीष पाठक, बच्चन पाठक, अखिलेश त्रिपाठी, मुकेश त्रिपाठी मौजूद रहे। कछवां, बरैनी में पद्मभूषण पंडित राम किंककेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा व अर्चना किया गया। इस मौके पर विद्यासागर उपाध्याय के नेतृत्व में भव्य पूजस्त्रत्त का आयोजन किया गया। युवाओं ने बाइक जुलूस निकालकर गांव का भ्रमण किया। इस मौके पर मोहन सिंह पूर्व प्रधान, सेवानंद सिंह, नमन उपाध्याय उपस्थित रहे। हलिया, स्थानीय बाजार, तथा भटवारी, पंवारी स्थित आम्बिका देवी सिनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टाप तथा बबुरा कलां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास प्रधानमंत्री की ओर से अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए किए गए भूमि पूजन खुशियां मनाई गई। बबुरा कलां में भारतीय जनता पार्टी के नेता श्याम बहादुर सिंह ने लोगों को मोमबत्तियां बांटी। आम्बिका देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पवारी कलां के प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सिंह के अगुवाई में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रमुख अंजली सिंह, सुधाकर पांडेय, अभय सिंह, विपुल सिंह, श्याम बहादुर सिंह, सियाराम सोनी, हरि प्रसाद शुक्ल, मुंदर सिंह, सुंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी अयोध्या म?

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं काशी प्रांत के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बालेंद्र त्रिपाठी अयोध्या म?- फोटो : MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed