फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   cdo on insfection

सीडीओ ने भोजन कर जानी एमडीएम की गुणवत्ता

Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
cdo on insfection
मिर्जापुर। गोद लिए सिटी विकास खंड के अर्जुनपुर प्राथमिक विद्यालय का मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को निरीक्षण किया। बच्चे भोजन कर चुके थे। सीधे रसोईघर में पहुंची सीडीओ प्रियंका निरंजन ने एक कटोरी में रखी खिचड़ी का स्वाद चखा। अधपके चावल पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। कक्षावार भ्रमण कर मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों के शिक्षा का हाल जाना। कई बच्चों से पहाड़ा पूछा। अंग्रेजी विषय में बच्चों को कमजोर पाए जाने पर उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी विद्यालय परिसर में जल निकासी व्यवस्था न पाए जाने कारण इंटरलाकिंग पर लगे काई पर नाराजगी जताई। मौजूद ग्राम प्रधान और सचिव को अविलंब इसकी व्यवस्था किए जाने, पुराने और जर्जर पड़े विद्यालय को हटाए जाने व सुरक्षा के दृष्टि से गेट के आगे से चारदिवारी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने बाजार से फल मंगवाकर बच्चों को खुद अपने हाथों से वितरण किया। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके सिंह, खंड विकास अधिकारी श्वेतांक सिंह, एडीओ पंचायत सिटी प्रदीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान उर्मिला यादव, राजेंदर पहलवान समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed