फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CDO distributes food grains in Mushar Basti, serves Khichdi

मुसहर बस्ती में सीडीओ ने किया खाद्यान्न का वितरण

Fri, 17 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
CDO distributes food grains in Mushar Basti, serves Khichdi
लालगंज। महुलार गांव में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह ने मुसहर बस्ती के लोगों को राशन आटा, चावल, दाल, आलू, तेल एवं डिटॉल साबुन का वितरण किया। बस्ती के लोगों को खिचड़ी स्वयं परोस कर खिलाया।
विज्ञापन

लालगंज विकासखंड के महुलार गांव के मुसहर बस्ती के लोगों को कच्चा राशन लेकर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह के साथ डीसी मनरेगा एवं प्रभारी वीडियो लालगंज मोहम्मद नफीस ने दो दर्जन से अधिक परिवारों को पांच किलो आटा चावल दाल आलू का वितरण किया। इसके साथ ही कम्यूनिटी किचन से बन कर आयी खिचड़ी को बस्ती के लोगों को परोसा। बस्ती के लोग राशन पाते ही खुशी से चहक उठे। सीडीओ ने जब पूछा कि राशन की दुकान से खाद्यान्न मिल रहा है कि नहीं तो ग्रामीणों ने कहा कि नहीं मिल रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह तुरंत कोटेदार के यहां पहुंचे और जानकारी ली की खाद्यान्न क्यों नहीं बंट पा रहा है। इस पर कोटेदार शिवपूजन सिंह ने बताया कि सरवर काम नहीं करने के कारण फिंगर नहीं लग पा रहा है जिससे खाद्यान्न वितरण में रुकावट हो रही है। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed