फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   CCTV cameras will be installed on the major ghats of Vindhyachal

Mirzapur News: विंध्याचल के प्रमुख घाटों पर लगाए जाएंगे सीसी कैमरे

Wed, 10 Jul 2024 02:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras will be installed on the major ghats of Vindhyachal
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को शारदीय नवरात्र को लेकर विंध्य विकास परिषद की बैठक हुई। इसमें कालीखोह, अष्टभुजा, और विंध्याचल मंदिर के प्रमुख घाटों पर स्थायी रूप से सीसी कैमरे लगवाने का निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शारदीय नवरात्र के दौरान दर्शनार्थियों के लिए सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि पांच प्रमुख गलियों के अलावा दो प्रमुख घाटों तथा दो अष्टभुजा मंदिर के अलावा एक कालीखोह मंदिर पर सीसी कैमरे पुलिस अधीक्षक की देखरेख में विंध्य विकास परिषद की तरफ लगवाए जाएंगे। इसके अलावा मंदिर तथा विंध्य विकास परिषद की आय बढ़ाने के लिए पुराने दानपात्रों की मरम्मत के साथ ही पांच अतिरिक्त दानपात्र लगाए जाने का भी निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने दूरदराज के श्रद्धालुओं ऑनलाइन पूजा तथा दर्शन के लिए वेबसाइट बनाकर विंध्याचल की महिमा के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने मंदिर के अंदर कूलर लगाने की अपेक्षा गलियों तथा मंदिर परिसर में चार एसी लगवाने की भी बात कही। बैठक के दौरान अष्टभुजा मंदिर पर जनरेटर लगवाने पर भी सहमति जताई गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विंध्याचल मंदिर जाने वाले प्रमुख चार मार्गों की दोनों पटरियों पर दुकानदारों तथा स्थानीय निवासियों को दुकान के सामने 15 दिन में ढाई फीट का फाइबर शेड लगवाने की अपील की। उन्होंने आगाह किया कि निर्धारित अवधि में शेड नहीं लगवाने पर बाद में प्रशासन की तरफ से दुकान के सामने शेड लगवाए जाएंगे। शेड लगाने पर होने वाले खर्च की भरपाई संबंधित दुकानदार अथवा भवन स्वामी को करनी होगी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने डीपीआरओ तथा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को को नेशनल हाईवे से काली खोह मंदिर तथा अटल तिराहे से रेहणा मार्ग के अलावा अटल तिराहे से मंदिर की तरफ जाने वाले मार्ग पर सफाई के लिए नियमित रूप से शिफ्टवार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, सीओ मनोज गुप्ता के अलावा विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed