फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Caught and beaten on charges of theft, handed over to police

Mirzapur News: चोरी करने के आरोप में पकड़कर की पिटाई, पुलिस को सौंपा

Mon, 07 Oct 2024 03:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Caught and beaten on charges of theft, handed over to police
जमालपुर। डोहरी गांव स्थित एक घर में चोरी के बाद चोर दूसरे घर में चोरी करते समय शनिवार को देर रात पकड़ लिया गया। गृहस्वामी तथा उसके पुत्रों और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। शोर मचाने पर बाकी आरोपी चोरी किए गए कपड़ों को भोकानाला में फेंककर बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

शनिवार को देर रात 12 बजे जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाइवे पर डोहरी गांव के पास पहले सड़क किनारे बुल्लू गोड़ के घर में चोर घुसे। दूसरे की छत के सहारे घर में उतरे चोर आलमारी खंगाल कर उसमें रखे पकड़े, सामान व 10 दस हजार रुपये नकद उठा ले गए। इसके बाद उसके आगे भोकानाला पुल के पास शिवकुमार गुप्ता के घर में घुस गए। इस बीच आलमारी खोले जाने की आवाज सुन लोगाें की नीद खुल गई। दूसरे तल पर मौजूद गृहस्वामी की बहू को चोरों की आहट मिलने पर उसने अपनी सास व पति को जगाया। गृहस्वामी व उसके पुत्रों के शोर मचाने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने पैदल भाग रहे एक आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। शोर मचाने पर अन्य आरोपी मौके से फरार हो गये। थानाध्यक्ष रामनरायन सरोज ने बताया कि वाराणसी निवासी एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके पास से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed