{"_id":"67c5f9e6fd95cc2d010466e4","slug":"cattle-rearer-and-exorcist-fight-both-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130488-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पशुपालक और ओझा में मारपीट, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पशुपालक और ओझा में मारपीट, दोनों घायल
विज्ञापन
हलिया। क्षेत्र के कुशियरा गांव में एक पशुपालक और ओझा के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से ओझा को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया।
हलिया थाना क्षेत्र के कुशियरा गांव निवासी राम प्रताप की बकरियां कई दिनों से बीमार थीं। इस पर उसने मध्य प्रदेश के सिंगरौली जनपद के करकुसा गांव निवासी रामचंद्र पटेल (68) को 1600 रुपये देकर ओझाई करने के लिए बुलाया था। ओझाई करने के एक महीने बाद भी बकरियों की हालत ठीक नहीं होने से राम प्रताप ने ओझा से अपने रुपये वापस मांगे। इसी बात पर सोमवार को सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ और लाठी-डंडे भी चले, जिससे दोनों लोग घायल हो गए। संवाद