फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cattle fight, nine injured in a brawl

मवेशी बांधने के विवाद में मारपीट, नौ घायल

Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cattle fight, nine injured in a brawl
पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी गांव में वृहस्पतिवार को मवेशियों को बांधने को लेकर सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पड़री अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सको ने घनश्याम सिंह उम्र 58 वर्ष को बेहतर इलाज के लिए सदर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग न हो दोनों पक्ष से दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सड़क के किनारे मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों पक्ष से लाठी, डंडे व ईट पत्थर चले जिसमें से एक पक्ष से गोविंद नारायण सिंह उम्र 83 वर्ष, उनके दो पुत्र घनश्याम सिंह उम्र 55 वर्ष व सूबेदार सिंह उम्र 45 वर्ष तथा गोविन्द नारायण के दो नाती शिवम 22 वर्ष, धनन्जय 28 वर्ष घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष से राजबली उम्र 35 वर्ष पुत्र सूर्यचरन यादव , विकास उम्र 22 वर्ष पुत्र सूर्यबली, तथा राहुल 18 वर्ष के साथ राहुल की मां सहित 9 लोग घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए पड़री स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्रथम पक्ष के घनश्याम सिंह को मिर्जापुर के लिए रेफर किया गया तथा शेष का इलाज पड़री चल रहा है। थाने में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनो पक्षो का मामला पंजीकृत कर दो लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed