फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   catch cow in mirzapur

शुरू हुआ छुट्टा पशु हटाओ अभियान

Fri, 18 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
catch cow in mirzapur
मंडलीय अस्पताल के पास छुट्टा पशुओं पकड़कर छोटी गाड़ी से बड़ी गाड़ी पर लोड करते नगर पालिका कर्मचा? - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं से लोगों को निजात दिलाने के लिए शुक्रवार को नगर पालिका ने छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया। पहले ही दिन कम से कम एक दर्जन छुट्टा पशु पकड़े गए। उनको पकड़कर जंगल में छोड़वाया गया।
विज्ञापन

नगर में घूमते पशु लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। प्रतिदिन कोई न कोई नागरिक इनकी चपेट में आकर चोटिल हो रहा था और प्रशासन मौन बना हुआ था। शुक्रवार को नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में छुट्टा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। इसके लिए सुबह से ही गहमागहमी रही। पशु पकड़ने वाले गैंग के साथ नगरपालिका के कर्मचारी सड़कों पर अभियान में जुट गए। घंटाघर, वासलीगंज, संकटमोचन, रामबाग आदि जगहों पर अभियान चलाया गया। तकरीबन एक दर्जन छुट्टा पशु पकड़े गए। यहां यह बताना उचित होगा कि मुकेरी बाजार, घंटाघर और वासलीगंज में इनकी बहुतायत है। वैसे तो पूरे नगर में छुट्टा पशुओं का राज है लेकिन इन जगहों पर विशेष रूप से इनका प्रभाव है। इन जगहों पर कई लोग इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। नागरिकों की मांग है कि इनको तो पकड़ा जाए ही। साथ में उन लोगों पर भी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जो इनको सड़कों पर छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed