फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Cash and jewellery stolen from the house

Mirzapur News: मकान से नकदी और जेवरात चोरी

Wed, 30 Apr 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from the house
थाना क्षेत्र के कटका गांव में सोमवार की रात एक घर में पीछे से घुसे चोरों ने कमरे में रखे बॉक्स से सोने चांदी के कीमती जेवरात सहित सात हजार रुपये नकद उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जब गृह स्वामी को पता चला तो थाने जाकर चोरी की तहरीर दी। थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी मुनीब अहमद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने मकान के बरामदे में सो रहा था। मकान के पीछे से सीढ़ी से चढ़कर किसी चोर ने दो बॉक्स में सोने चांदी के जेवरात और नकद चोरी कर लिया। सुबह कमरे का दरवाजा खुला मिला तो इसकी जानकारी हुई। ग्रामीण सुबह खेत की तरफ गए तो देखा कि खेत में दो बॉक्स फेंके मिले। वहीं जेवरात के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे। गृह स्वामी के तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed