फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case registered against unknown driver in the case of two youths killed in an accident

हादसे में मौत के बाद अज्ञात टिपर चालक पर मुकदमा दर्ज

Sat, 05 Dec 2020 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown driver in the case of two youths killed in an accident
हलिया। थाना क्षेत्र के हलिया-मनिगढ़ा मार्ग पर स्थित बैधा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की रात टिपर के धक्के से बाइक सवार दो युवकों की मौत मामले में मृतक धर्मेंद्र कोल के पिता नन्हकू कोल ने शुक्रवार की सुबह थाने में तहरीर देकर अज्ञात टिपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र (20) बाइक लेकर गांव निवासी इंद्रजीत (18) को बैठाकर पिपरा बाजार किसी कार्य से जा रहा था। जैसे ही बैधा मोड़ कल्लन कोल के घर के पास पहुंचा कि मध्यप्रदेश की तरफ से बालू लादकर तेज गति से आ रहा टिपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इसमें दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। दोनों अविवाहित थे । धर्मेंद्र पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा था। इंद्रजीत चार भाई बहनों में दूसरे स्थान पर था। मामले में धर्मेंद्र के पिता नन्हकू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात टीपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाइक सवार बिना हेलमेट के सफर कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि अज्ञात टीपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed