{"_id":"68530db9b2a0da891c05926d","slug":"case-registered-against-husband-mother-in-law-and-brother-in-law-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-135387-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पति, सास और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अदलहाट। थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में मंगलवार की शाम विवाहिता की मौत मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और दो देवरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
चंदौली के अलीनगर थाना के नीबूपुर गांव निवासी दशमी पटेल की बेटी अंजली पटेल (24) की शादी अदलहाट थाना के परशुरामपुर गांव निवासी नरसिंह सिंह के पुत्र आनंद सिंह के साथ 19 मई 2024 को हुई थी। मृतका के पिता दशमी पटेल का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख रुपये और घरेलू सामान की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने अंजली की हत्या कर दी।
बताया कि बेटी के गर्दन व शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति आनंद सिंह, सास, देवर आशीष सिंह व मनीष सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी अपराध निरीक्षक राम प्रीत यादव ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।