फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case registered against four in hyena case

Mirzapur News: लकड़बग्घा मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 25 Dec 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four in hyena case
अदलहाट। थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव स्थित गंगा किनारे शुक्रवार को लकड़बग्घे का पोस्टमार्टम कराने के बाद वन दरोगा के तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई है। थाना क्षेत्र के रैपुरिया गांव निवासी 50 वर्षीय छैबर साहनी उर्फ टनमन शुक्रवार की दोपहर गंगा नदी किनारे स्थित खेत में घास काट रहा था, कि अचानक पीछे से एक लकड़बग्घे ने उस पर हमला कर दिया। जब तक वह उससे अपना बचाव कर पाता लकड़बग्घे ने उनके पीछे, जांघ पर और हाथ पर काटकर घायल कर दिया। छैबर अपने बचाव में उससे भिड़ गया। छैबर लकड़बग्घे का जबड़ा पकड़ बगल स्थित गंगा नदी में लेकर कूद गए। जिसमें जीवन मौत से जूझते हुए वह किसी प्रकार अपना जान बचाने में सफल हुआ था। पानी में डूबने से लकड़बग्घे की मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे चुनार रेंज के वन दरोगा सीता राम ने मृत लकड़बग्घे का पोस्ट मार्टम कराते हुए अदलहाट थाना क्षेत्र के बाजी पट्टी गांव निवासी राज बली साहनी, राजेश साहनी , विकास साहनी व रैपुरिया गांव निवासी छोटू पटेल के खिलाफ वन अधिकारी के तहरीर देकर पुलिस ने भारतीय वन्य जीव अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि वन दरोगा की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed