{"_id":"68af5e2d83fcd5d5e70650e9","slug":"case-of-murder-in-case-of-beating-of-teenager-with-stump-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-139038-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: किशोर की स्टंप से पिटाई मामले में जानलेवा हमले का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: किशोर की स्टंप से पिटाई मामले में जानलेवा हमले का केस
विज्ञापन
अहरौरा। नगर पालिका इंटर कॉलेज में अध्यनरत दसवीं के दो छात्रों के बीच जाति सूचक शब्द कहने के लिए हुई मारपीट में घायल छात्र की हालत नाजुक बनी है।
ट्रॉमा सेंटर में मंगलवार की देर रात सर्जरी के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रधानाचार्य व लिपिक सहित आरोपी किशोर के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। कंचनपुर गांव के मुंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि नगर पालिका इंटर कॉलेज में उनका पुत्र विनीत सिंह पढ़ता है। मंगलवार को कक्षा में पढ़ाई के दौरान उसकी शर्ट पर हमलावर किशोर ने गंदी बातें लिख दीं। मना करने पर गाली देकर जान से मारने की धमकी दी।
प्रधानाचार्य नंदलाल दिवाकर से शिकायत करने पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। विनीत को डांटकर भगा दिया। दोपहर में भोजनावकाश के दौरान जब पुत्र कॉलेज के बाहर जलपान के लिए निकला तो आरोपी किशोर और उसके तीन अन्य अज्ञात साथियों ने मिलकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली दी। लकड़ी के स्टंप से सिर पर हमला कर दिया। इससे उसे गंभीर चोटे आई हैं। लहुलुहान हालत में भागकर वह कॉलेज का गेट खोलने के लिए मिन्नतें करता रहा पर गेट नहीं खोला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि घायल किशोर विनीत सिंह के पिता की तहरीर पर आरोपी किशोर व उसके तीन अज्ञात साथी सहित प्रधानाचार्य व लिपिक के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।