फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case of culpable homicide against four people

Mirzapur News: चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Sun, 26 May 2024 04:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against four people
अहरौरा। थाना क्षेत्र के बेलखरा गांव में शुक्रवार की रात हुई मारपीट के दौरान कुल्हाड़ी के हमले में राहुल की मौत हो गई थी। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस बीच पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ भी की है।
विज्ञापन

वेल्डिंग मिस्त्री राहुल उर्फ राजू भारतीय (32) की बेलखरा गांव में शुक्रवार की रात लाठी-डंडे तथा धारदार हथियार से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पिता जसवंत की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों को उठाकर पुलिस ने पूछताछ की है। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन अमर बहादुर ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर कुछ बात कही जा रही है पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed