फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against the doctors and staff of the hospital

अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ पर मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Case filed against the doctors and staff of the hospital
जिगना। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के सेमरी गांव स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 47 वर्षीय अधेड़ की मौत होने पर परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मामले मेें पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अस्पताल के डाक्टर और स्टाफ पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कोलाही गांव निवासी रमाशंकर विश्वकर्मा (47) को शुक्रवार की दोपहर दो बजे हाथ में दर्द हुआ तो परिजन सेमरी स्थित बाबा विश्वनाथ हास्पिटल ले गए। जहां अधेड़ की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया। उसके बाद ही रमाशंकर विश्वकर्मा की मौत हो गई। संतुष्टि के लिए मंडलीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सा ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर आए। मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने पिता के मौत का कारण चिकित्सक की लापरवाही बताते हुए चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है। तहरीर के आधार पर निजी अस्पताल के डाक्टर व स्टाफ पर लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed