फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against seven in land dispute

Mirzapur News: जमीन संबंधी विवाद में सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 10 Jul 2024 02:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven in land dispute
हलिया। बरूआ गांव में जमीन संबंधी विवाद में मंगलवार को मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोगों की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी मदनलाल तथा तौलन के बीच जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। मंगलवार को सुबह आठ बजे जमीन की जोताई करने गए मदन को विपक्षी मना करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी चलने लगी। मारपीट की इस घटना में मदन लाल तथा तौलन घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मदनलाल की तहरीर पर तौलन, बालेश्वर, छोटे, भुल्लू तथा तौलन की तहरीर पर मदनलाल, धर्मेंद्र, रिंकू के खिलाफ गाली देने तथा लाठी डंडे से मारने-पीटने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जमीन संबंधी विवाद में मारपीट करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed