फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against four kidnappers

Mirzapur News: अपहरण कर ले जाने वाले चार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 11 May 2024 01:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
Case filed against four kidnappers
सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र चौकी सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी के सामने से एक बाइक सवार व्यक्ति को जबरन बोलेरो में बैठा कर ले जाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बाइक सवार को रात में ही बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन

मड़िहान के पचोखरा निवासी राम प्रवेश वर्मा को बृहस्पतिवार की शाम को सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी के सामने से बोलेरो सवार जबरन गाड़ी में बैठा कर चले गए। राहगीरों के सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उदय राज सिंह मौके पर पहुंचकर बाइक बरामद कर पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ ले गए। चेकिंग के दौरान करमा सोनभद्र से बाइक सवार राम प्रवेश को बरामद किया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। चुनार कोतवाल नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आजाद निवासी सलखन सोनभद्र, विंध्यवासिनी निवासी रजौहा थाना मड़िहान, मोतीलाल निवासी सरैया थाना घोरावल, बच्चा यादव निवासी सलखन सोनभद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला पैसे के लेन देन का है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed