फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against candidate who appeared for exam with fake Aadhar card, sent to jail

Mirzapur News: फर्जी आधार लेकर पेपर देने पहुंचे अभ्यर्थी पर मुकदमा, गया जेल

Sun, 01 Sep 2024 04:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against candidate who appeared for exam with fake Aadhar card, sent to jail
मिर्जापुर। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में फर्जी आधार कार्ड लेकर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी को शुक्रवार को पकड़ने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। आरोपी उम्र ज्यादा होने के कारण नाम बदलकर हाईस्कूल की परीक्षा दी। उसी रिजल्ट के आधार पर फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया। ई-केवाईसी की जांच में पुराना आधार कार्ड शो होने से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी पीयूष यादव पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा देने के लिए शुक्रवार को मिर्जापुर आया था। पहली पाली में उसका पेपर माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज में था। वह सुबह परीक्षा देने के लिए गया तो ई-केवाईसी जांच में पकड़ लिया गया। इसमें उसका आधार कार्ड गलत मिला। पीयूष की जन्म तिथि 1992 है। उसने 2007 में हाईस्कूल व 2009 इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कई प्रतियोगी परीक्षाएं भी दी, परंतु असफल रहा। उम्र ज्यादा हो जाने पर वह प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पा रहा था। उसने 2017 में प्रिंस यादव के नाम से हाईस्कूल और 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी। इसमें उसने अपनी जन्म तिथि 1999 करवा ली। पुलिस आरक्षी परीक्षा में उसकी उम्र ज्यादा थी। वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पा रहा था। इसलिए उसने 2017 वाले हाईस्कूल परीक्षा की जन्मतिथि 1999 से नया फर्जी आधार कार्ड प्रिंस यादव के नाम से बनवा लिया। पिछली बार निरस्त हुई आरक्षी परीक्षा में उसने इसी आधार कार्ड के आधार पर गाजीपुर में परीक्षा दी थी। इस बार जब वह 30 अगस्त को माता प्रसाद माता भीख इंटर काॅलेज में पहली पाली में परीक्षा देने पहुंचा तो पकड़ा गया। परीक्षा केंद्र में जाने से पहले ई-केवाईसी की जांच हुई। जांच के दौरान उसके पुराने आधार कार्ड में जन्मतिथि 1992 में दिखी। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। जांच में नाम बदलकर दोबारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किए जाने तथा फर्जी आधार कार्ड बनवाने का मामला सामने आया। शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अभिनंदन का कहना है कि नाम बदलकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के साथ ही उम्र बदल कर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी को ई-केवाईसी की जांच में पकड़ लिया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed