फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Case filed against 13 named and four unknown persons for cutting trees

Mirzapur News: पेड़ काटने पर 13 नामजद और चार अज्ञात पर मुकदमा

Tue, 24 Sep 2024 05:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 13 named and four unknown persons for cutting trees
हलिया। ड्रमंडगंज वन रेंज के बबुरा रघुनाथ सिंह वन क्षेत्र के कोदवारी जंगल में पेड़ काटे जाने के मामले में वन रक्षक सर्वेश्वर पटेल ने रविवार की रात ड्रमंडगंज थाने में तहरीर देकर 13 नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बबुरा रघुनाथ सिंह वन क्षेत्र के कोदवारी जंगल में बड़े पैमाने पर पेड़ों का कटान कर लिया गया है। उप प्रभागीय वनाधिकारी शेख मुअज्जम द्वारा जांच किए जाने के बाद फटकार लगाए जाने पर वन दरोगा और वन रक्षक लकड़ी जब्त करने में जुटे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग पेड़ काटने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा है। विभाग गरीब मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले को दबाने में जुटा हुआ है। उधर, वन रक्षक की तहरीर पर बबुरा रघुनाथ सिंह गांव निवासी भगेड़ू, पप्पू, गोकुला कोरी, अवधेश, मंगलेश, गब्बर, सुनील पाल, मोतीलाल पाल, अवध लाल, कमला, केवला, मठल्ले, शंकर और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि वन रक्षक की तहरीर पर 13 नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed