{"_id":"67f425a9c16ce95841097eee","slug":"carry-luggage-on-haj-pilgrimage-as-per-rules-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-131982-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हज यात्रा पर नियम के अनुसार ही ले जाएं सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हज यात्रा पर नियम के अनुसार ही ले जाएं सामान
विज्ञापन
मिर्जापुर। ओलियर घाट स्थित मदरसा अरबिया में सोमवार को प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को नियमों और निर्देशों के बारे में जानकारी दी गई।
उनको बताया गया कि वे हज कमेटी के निर्देशों के अनुसार ही अपने साथ सामान लेकर जाएं। ज्यादा समान होने पर उसे हटाना पड़ेगा। इस बार 35 यात्री हज यात्रा पर जा रहे हैं।
शिविर में मास्टर ट्रेनर मौलाना नज़म अली खां ने हज का सफर शुरु करने से लेकर घर लौटने तक की प्रक्रिया की जानकारी दी। हाजी मोहम्मद अय्यूब ख़ां ने हज के सफर में सऊदी हुकूमत की ओर से प्रतिबंधित सामान के बारे में जानकारी दी। साथ ही हैंड बैग व बुकिंग लगेज में रखने वाले सामानों के बारे में बताया। खुद्दामे हज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी आज़ाद खों ने कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइड लाइंस के हिसाब से ही सामान की पैकिंग करें। इमीग्रेशन में प्रतिबंधित सामान मिलने पर सामान निकालना पड़ेगा। कार्यक्रम में मौलाना शम्सुद्दीन, मौलाना नूरुल इस्लाम् इरशाद खां, शम्शाद खां, हज्जन शहनाज परवीन आदि थे।