फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car rider dies due to collision of unknown vehicle in mirzapur family doubts for murder

Mirzapur: अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार की मौत, परिजन बोले- यह हादसा नहीं हत्या है

Mon, 01 May 2023 12:23 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 May 2023 12:23 PM IST
सार

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी मनोज कुमार (35) सोमवार सुबह चुनार से लौट रहे थे। डगमगपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग उनकी कार की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Car rider dies due to collision of unknown vehicle in mirzapur family doubts for murder
दुर्घटनाग्रस्त कार के पास खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर जिले में डगमगपुर गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक कार की किसी अज्ञात वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के भिस्कुरी गांव निवासी मनोज कुमार (35) किसी काम से चुनार गए थे। कार वह खुद चला रहे थे। सोमवार सुबह चुनार से घर लौट रहे थे। पड़री थाना क्षेत्र के डगमगपुर के पास कार की किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पड़री थाने की पुलिस ने कार सवार को बाहर निकाला। मनोज को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं है। साजिश के तहत मनोज की हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, काम से घर लौटते समय हुआ हादसा
 

थानाध्यक्ष अजित श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में कार सवार की मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed