फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car rider dies after being hit by trailer

ट्रेलर के धक्के से कार सवार खनन व्यवसायी की मौत

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Car rider dies after being hit by trailer
पड़री। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमरिया गांव के पास शनिवार की दोपहर ट्रेलर ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल कार सवार को पड़री स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डाक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी अमिताभ सिंह (44) पुत्र शिवराम सिंह अधिवक्ता और खनन व्यवसायी थे। वह सुबह कार से किसी कार्य से मिर्जापुर शहर गए थे। दोपहर में वह कार से घर आ रहे थे। वह उमरिया गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रेलर ने कार में धक्का मार दिया। हादसे में अमिताभ सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देकर उनको उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजनन अस्पताल पहुंचे। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। अमिताभ माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनको एक पुत्री पीहू और एक पुुत्र देववर्द्धन सिंह है। जिनका रो-रो कर हाल बेहाल है। मौत से परिवार में तो कोहराम मचा है, क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अमिताभ का व्यक्तित्व मिलसार था। इसलिए घटना केे बारे में जो भी सुनता वह गमजदा हो जा रहा था। काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। अमिताभ युवाओं में भी लोकप्रिय थे। घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर फोटो लगाकर दु:ख प्रकट करते रहे। अमिताभ के पिता शिवराम सिंह प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed