फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car falls from flyover, five visitors injured

Mirzapur News: फ्लाईओवर से नीचे गिरी कार, पांच दर्शनार्थी घायल

Fri, 10 May 2024 04:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Car falls from flyover, five visitors injured
लालगंज। वाराणसी-मध्य प्रदेश मार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह दर्शनार्थियों को लेकर जा रही कार असंतुलित होकर फ्लाईओवर के बीच खाली स्थान से 80 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने पांच घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के चितरौली धानी निवासी मनीष पाठक का परिवार झारखंड स्थित बाबा बैजनाथ धाम दर्शन करने गया था। दर्शन के बाद कार से सभी घर लौट रहे थे। रास्ते में पतुलकी गांव के सामने कार चालक को झपकी आ गई। इसके चलते कार असंतुलित होकर फ्लाईओवर के बीच खाली स्थान से 80 फीट नीचे गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार मध्य प्रदेश के चितरौली धानी निवासी मनीष पाठक (36) और उनकी पत्नी रेणु (32), सीधी सोनबरसा निवासी आशा देवी (50), सीधी कालबी निवासी नितेश शर्मा (27), सिंगरौली महुआ घाट निवासी शील मिश्रा (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मनीष के दो बच्चे शाश्वत (6) तथा अनुराग (4) बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को एंबुलेंस चालक धर्मेंद्र सीएचसी ले गए। वहां डॉ. योगेश द्विवेदी ने घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed