फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car crashes into electric pole and rams into house's tin shed; three injured

Mirzapur News: बिजली के खंभे से टकराकर मकान के टिनशेड में घुसी कार, तीन घायल

Sun, 19 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Car crashes into electric pole and rams into house's tin shed; three injured
हलिया। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज-हलिया मार्ग स्थित गलरा गांव में शुक्रवार देर रात 12 बजे हलिया से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। इसके बाद कार सरकारी हैंडपंप से टकराते हुए माता प्रसाद मिश्र के मकान की टिन शेड से टकराकर पलट गई। टक्कर से मकान का टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार प्रिंस (18), बबुलेश (18) और लवलेश (18) तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

संयोगवश घटना के समय बिजली आपूर्ति बाधित थी। कोई भी घर के बाहर नहीं सो रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद घायल तीनों युवक निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। हलिया कस्बा निवासी प्रिंस कार से साथी बबुलेश निवासी बरी और लवलेश निवासी फुलियारी के साथ ड्रमंडगंज जा रहे थे। गड़बड़ा धाम मोड़ के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर से खंभा टूट गया। इसके बाद कार सड़क किनारे लगे सरकारी हैंडपंप को क्षतिग्रस्त करते हुए रिहायशी मकान के टिन शेड से टकराकर सड़क किनारे पलट गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई। तब तक तीनों घायल कार से बाहर निकल चुके थे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गए। वहां चिकित्सक विमल कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज राजेश कुमार ने बताया कि अनियंत्रित कार की टक्कर से बिजली के खंभे और सरकारी हैंडपंप क्षतिग्रस्त हो गए। रिहायशी मकान का टिन शेड भी क्षतिग्रस्त हुआ है। जांच की जा रही है। कार में सवार तीनों घायल हलिया क्षेत्र के रहनेवाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed