फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car collides with parked truck, BJP Mandal President dies

Mirzapur News: खड़े ट्रक में टकराई कार, भाजपा के मंडल अध्यक्ष की मौत

Fri, 24 Nov 2023 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Car collides with parked truck, BJP Mandal President dies
मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर के पास बुधवार को देर रात खड़े ट्रक में टकराकर कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दाेनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गई। वहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे को उपचार के लिए भर्ती किया गया। पुलिस ने मौत की सूचना परिवार को दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

झारखंड के चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र के कदगांवा खुर्द निवासी विक्रम सिंह (40) पुत्र धनंजय सिंह पूर्व ब्लाॅक प्रमुख थे। वर्तमान में वे भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। वे ठेकेदारी करते थे। उनका रीवा में पावर प्लांट है। वे अपने साथी कार्तिक सिंह (35) निवासी बाकचो इटखोरी चकरा के साथ बुधवार को रात में रीवा स्थित पावर प्लांट जा रहे थे। कार्तिक रिश्ते में विक्रम के जीजा हैं। दोनों लोग ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनीपुर के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर पहले से खड़े ट्रक में जा टकराई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक भरत राय घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में डाॅक्टर ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। हादसे की खबर मिलने पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने बृहस्पतिवार काे शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। विक्रम से एक पुत्र और एक पुत्री हैं। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद सरोज ने बताया कि खड़े ट्रक में कार टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed