{"_id":"67b9f453986ed9175301bac3","slug":"car-collides-with-a-tree-young-man-going-to-his-in-laws-house-to-pick-up-his-wife-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130050-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पेड़ से कार टकराई, पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पेड़ से कार टकराई, पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक की मौत
विज्ञापन
मिर्जापुर। मध्य प्रदेश से प्रयागराज के कोरांव गाढ़ा गांव पत्नी की विदाई कराने जा रहे पति की कार शुक्रवार रात पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गये। प्रयागराज में जाम के चलते कोरांव अस्पताल से उसे मिर्जापुर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल को रेफर कर दिया गया। हादसे को लेकर मृतक के परिजनों ने आशंका जताई है।
मध्य प्रदेश के रीवां जनेह थाना क्षेत्र के पनासी पपौरा निवासी शुभ चरन सोनी उर्फ राहुल (32) दिल्ली में काम करता था। वह दो दिन पहले घर लौटा था। उसकी पत्नी आरती अपने मायके प्रयागराज के कोरावं थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव में थी। शुक्रवार सुबह शुभ चरन अपने साढ़ू लवकुश के घर चाकघाट पहुंचा। वहां से शाम को पांच बजे पत्नी को लेने मायके कार से निकला। कार लवकुश चला रहा था। साथ में शुभचरन और उसका साला संदीप भी था। शुभचरन ससुराल से चार किमी दूर था कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार तीनों घायल हो गए। शुभचरन और संदीप को गंभीर चोट लगीं। सभी को उपचार के लिए कोरांव के अस्पताल ले जाया गया। जाम के चलते वहां से प्रयागराज रेफर न कर मिर्जापुर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मिर्जापुर ट्रॉमा सेंटर पहुंचने पर शुभचरन की मौत हो गई। संदीप को वाराणसी रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने शुभचरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक शुभचरन के भाई कालीचरन ने बताया कि हादसे को लेकर संदे है। लोगों ने बताया कि हादसे वाले स्थान पर गाड़ी नहीं है। भाई शुभचरन और साढ़ू लवकुश का एक बार विवाद हुआ था। मांग की कि हादसे की जांच की जाए। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि ट्रामा सेंटर में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।