फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Car caught fire due to short circuit on Shastri bridge, jammed

Mirzapur News: शास्त्री पुल पर शाॅर्ट सर्किट से कार में लगी आग, लगा जाम

Wed, 29 Nov 2023 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Car caught fire due to short circuit on Shastri bridge, jammed
चील्ह। थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर यातायात जाम के दौरान मिर्जापुर की ओर आ रही एक कार में मंगलवार को शाम को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने पर उसमें सवार चालक किसी तरह बाहर निकला। बाहर निकलकर आग बुझाने का प्रयास करता, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कार में आग लगने से पुल पर अफरा-तफरी मच गई। इससे पुल पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात को रोकवा कर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घंटे भर बाद किसी तरह वहां बालू आदि से आग पर काबू किया गया। तब तक कार जल चुकी थी। एक ओर चील्ह और दूसरी ओर कटरा कोतवाली पुलिस यातायात जाम को हटाने में जुटी रही।
विज्ञापन

गाजीपुर निवासी कार सवार अभिषेक यादव मंगलवार को शाम करीब सात बजे वाराणसी से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए आ रहे थे। शादी का लग्न तेज होने के कारण वाहनों का आवागमन अधिक था। इस कारण पुल पर जाम लगा था। चील्ह थाना क्षेत्र की ओर से शास्त्री पुल पर कार करीब 50 मीटर पहुंची थी कि उसमें शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। धुंआ निकलते देख चालक ने कार रोक दिया। कार में आग लग गई थी। किसी तरह से चालक कार से बाहर निकला। कार सवार आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने पर पुल पर मौजूद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर एक ओर से चील्ह पुलिस और दूसरी ओर से कटरा कोतवाल के शास्त्री चौकी की पुलिस पहुंची। चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने फायर ब्रिगेड को सूचना देकर आवागमन रोकवाया। इससे पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। एक ओर नटवा तो दूसरी ओर पुरजागिर तक जाम लग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आस-पास के लोगों की मदद से पुल और आस-पास रखे बालू व धूल आदि फेंक कर आग पर काबू किया। हालांकि तब तक कार जल चुकी थी। घंटे भर बाद करीब आठ बजे आग बुझने पर धीरे-धीरे आवागमन शुरू कराया गया। चील्ह थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि एक युवक कार से कुछ लोग विंध्याचल जा रहे थे। कार में शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। आग से कार जल गई। इसके बाद पुल पर धीरे-धीरे आवागमन शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed