{"_id":"68a4c743f27c0bb458057185","slug":"car-and-bolero-collide-with-truck-car-driver-dies-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-138570-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कार और बोलेरो की ट्रक से टक्कर, कार चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कार और बोलेरो की ट्रक से टक्कर, कार चालक की मौत
विज्ञापन
ड्रमंडगंज घाटी के ऊपर भलुअही घाट के पास हाइवे पर कार से हुई टक्कर में पलटने के खड़ा कराया गया ट
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाइवे पर ड्रमंडगंज घाटी के ऊपर ब्रह्म बाबा मंदिर के आगे भलुअही घाट के पास सोमवार की देर रात एक कार और बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में मध्य प्रदेश के सीधी जिले के देउरी गांव निवासी कार चालक राहुल साहू (22) घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी लालगंज भिजवाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वहीं, कार और बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई।
सोमवार की देर रात एक ट्रक मध्य प्रदेश जा रहा था। भलुहनी घाट के पास मध्य प्रदेश की ओर से सड़क पर रांग साइड से आ रही कार की ट्रक से टक्कर हो गई। उसके पीछे आ रही बोलेरो भी कार से टकरा गई। हादसे के बाद कार में सवार अन्य लोग चालक को छोड़कर भाग गए। तीनों वाहनों की आपस में हुई टक्कर के बाद आस-पास के लोग जुट गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ड्रमंडगंज पुलिस भी पहुंची गई। गंभीर रूप से घायल होकर कार चालक को उपचार के लिए भेजा। थोड़े देर बाद उसकी मौत हो गई। सड़क पर ट्रक पलटने से एक लेन पर तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन से ट्रक को हटवाकर आवागमन शुरू कराया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि हादसे में मृत चालक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है। कार से भारी मात्रा में नशीला कफ सिरप बरामद किया गया है। गाड़ी में कौन लोग सवार थे। भारी मात्रा में सिरप लेकर कहां जा रहे थे। इसकी जांच की जा रही है।
कार चालक सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ड्रमंडगंज। भलुहई घाट हनुमान मंदिर के पास सोमवार की देर रात हुए सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार से पुलिस ने 954 शीशी कोडिनयुक्त युक्त नशीला कफ सिरप बरामद किया है। पुलिस और औषधि निरीक्षक ने मंगलवार की देर रात मध्य प्रदेश के सीधी जिले के देउरी गांव निवासी मृत कार चालक राहुल साहू, नीलेश विश्वकर्मा निवासी दिहुली थाना कमरजी जिला सीधी मध्यप्रदेश और लल्ला रावत निवासी घुम्मा जिला सीधी मध्यप्रदेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। औषधि निरीक्षक संतोष पटेल ने प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सीरप की जांच की। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय ने बताया कि मध्यप्रदेश निवासी मृत कार चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।