सांसद जनसंपर्क कार्यालय पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
मिर्जापुर। भरुहना स्थित सांसद जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की फरियाद सुनीं। अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसंवाद में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों फरियादियों के साथ अपना दल (एस) और एनडीए के घटक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बिजली, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, राजस्व और पुलिस से संबंधित समस्याएं रखीं।
कैबिनेट मंत्री ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके तत्काल और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपना दल (एस) और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसंवाद में व्यवसायियों ने भी कैबिनेट मंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर आशीष बुधिया, मोहन दास अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल सहित अन्य व्यवसायी उपस्थित रहे।