फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   C and D category officers should improve their work: Divisional Commissioner

अपने कार्य में सुधार लाएं सी व डी श्रेणी वाले अधिकारी : मंडलायुक्त

Sat, 31 Jan 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
C and D category officers should improve their work: Divisional Commissioner
मिर्जापुर। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मंडल अनुश्रवण पुस्तिका में प्रदर्शित श्रेणी/रैकिंग की समीक्षा की। कहा कि सी व डी श्रेणी वाले विभाग के अधिकारी अपने कार्य में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि अगली बैठक में खराब रैकिंग वाले विभागों की यदि रैकिंग में सुधार नहीं होता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य योजनाओं में मंडलायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सरकारी अस्पतालों में अपशिष्ट मैनेजमेंट की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।विभिन्न एजेंसियों के द्वारा कराए जा रहे परियोजनाओं के निर्माण की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्थाओ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की समय सीमा का ध्यान देते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराए। राजस्व व कर करेतर की समीक्षा के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षक व अपर निदेशक व संयुक्त निदेशक अभियोजन के साथ बैठक कर माहवार प्रगति की समीक्षा की। बैठक में तीनों जिलों के मुख्य वन संरक्षक, जिलाधिकारी मिर्जापुर पवन कुमार गंगवार, सोनभद्र बीएल सिंह, भदोही शैलेश कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर सोमेन बर्मा, पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक, सोनभद्र अभिषेक वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की-मिर्जापुर। मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यकमों जैसे वित्तीय प्रगति समीक्षा, एचएमआईएस कार्यकम की समीक्षा के साथ ही अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मंडलायुक्त ने सभी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए, कम प्रगति वाले बिन्दुओं पर 15 दिवस में सुधारात्मक कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया।कहा कि समस्त चिकित्सा इकाइयों पर चिकित्सकों की ससमय उपस्थिति, जीवन रक्षक औषधियों, उपकरणों, चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई, मरीजों व उनके तीमारदारों को बैठने की व्यवस्था का समय-समय पर निरीक्षण किया जाए। बैठक में मंडलीय अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक व अन्य मंडलीय टीम के साथ मंडल के समस्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed