फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bye-election Voting: DM's keen eye on voting of Chanbe seat, reprimanded for booth agent

Chhanbey Byelection Voting: छानबे सीट की वोटिंग पर डीएम की पैनी नजर, बूथ एजेंट को लेकर लगाई फटकार

Wed, 10 May 2023 12:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 10 May 2023 12:44 PM IST
सार

डीएम हर बूथ पर जाकर व्यवस्था देख रही हैं। इसी क्रम में डीएम करनी भावा स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंची।  डीएम दिव्या मित्तल ने बूथ एजेंट को लेकर मतदान केंद्र पर फटकार लगाई।

विज्ञापन
Bye-election Voting: DM's keen eye on voting of Chanbe seat, reprimanded for booth agent
Chhanbey Byelection Voting: मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची DM - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर के छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान चल रहा है। सुबह सात बजे से लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिले की डीएम दिव्या मित्तल भी सुबह से खासा एक्टिव हैं। डीएम हर बूथ पर जाकर व्यवस्था देख रही हैं। इसी क्रम में डीएम करनी भावा स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंची।  डीएम दिव्या मित्तल ने बूथ एजेंट को लेकर मतदान केंद्र पर फटकार लगाई। कहा- एजेंट बाहर बैठे रहें और पहचान करते रहें। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि मतदान निष्पक्ष होना चाहिए। 

विज्ञापन

Bye-election Voting: DM's keen eye on voting of Chanbe seat, reprimanded for booth agent
फटकार लगाती डीएम दिव्या मित्तल - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस सीट पर मतगणना 13 मई को होगी। यहां सत्तारूढ़ बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं, लेकिन सहयोगी अपना दल एस और मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर है। कड़ी सुरक्षा के बीच लोग वोट देने के लिए बूथ पर पहुंचते देखे गए। कुछ स्थानों पर ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में देरी हुई। मतदान शाम छह बजे तक होगा। 
विधायक राहुल कोल के निधन के पश्चात खाली हुई छानबे सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा अपना दल एस गठबंधन से दिवंगत विधायक की पत्नी रिंकी कोल मैदान में हैं। वहीं सपा से कीर्ति कोल और कॉंग्रेस से अजय कुमार उम्मीदवार हैं। कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed