फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   By taking out the procession, the students made them aware of hoisting the flag at every house.

जुलूस निकाल कर छात्रों ने हर घर ध्वज फहराने को किया जागरूक

Tue, 09 Aug 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
By taking out the procession, the students made them aware of hoisting the flag at every house.
अदलहाट/पटेहरा। क्षेत्र के आदर्श जनता महाविद्यालय कोलना में सोमवार को पांच दिवसीय बीएड व डीएलएड स्काउट्स- गाइड्स प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इसके पूर्व आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने बङ़ी संख्या में हाथों में तिरंगा लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक व काशी क्षेत्र वाराणसी के भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने गांव में भ्रमण कर 13 से 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. रेनूबाला सिंह, उप प्राचार्य प्रदीप सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। पटेहरा: जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने सोमवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने हेतु हर घर ध्वज फहराने हेतु बाजेगाजे के साथ जुलूस निकाला। जुलूस पटेहरा बाजार, पटेहरा सांसद चौराहा से होकर दीपनगर बाजार होते हुए विद्यालय वापस लौट गया। विद्यालय प्राचार्य डॉक्टर एसपी त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी कर जुलूस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान विगनराम, एससी सिंह, वेदप्रकाश मिश्र, आरएल मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तिरंगा लेकर निकाली जागरूकता यात्रा : ीखड़। बाल विकास परियोजना कार्यालय पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सहायक खंड विकास अधिकारी केके सिंह व प्रभारी सीडीपीओ ज्योतिमा सिंह के नेतृत्व में आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के गीत गाते हुए ब्लाक कार्यालय से हांसीपुर रोड तक रैली निकाली। इस दौरान एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह, मुख्य सेविका कुसुमलता राय, गीता मौर्या, आशा देवी, स्नेहलता पांडेय, नीलम पांडेय समेत अन्य रहे। इसी तरह जेडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिरंगा झंडा लेकर प्रभात फेरी निकाली। प्राथमिक विद्यालय गोरैया में प्रधान अध्यापिका ललिता देवी के नेतृत्व में बच्चों ने तिरंगा झंडा यात्रा निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed