फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   By planting saplings, DM lit up the Amrit Mahotsav of Independence.

Mirzapur News: पौधरोपण कर डीएम ने जगाई आजादी के अमृत महोत्सव की अलख

Thu, 10 Aug 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
By planting saplings, DM lit up the Amrit Mahotsav of Independence.
ड्रमंडगंज। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की मौजूदगी में महोगढ़ी तथा बंजारी कला गांव में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दोनों ग्राम पंचायतों में जिलाधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई। बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने वैदिक मंत्रोच्चरण के बीच महोगढ़ी के पंचायत भवन मेंं पुस्तकालय का उद्घाटन किया। पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण कर आजादी के अमृत महोत्सव की अलख जाने के बाद जिलाधिकारी ने महोगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर बजरंगबली का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय महोगढ़ी में आयोजित चौपाल में ग्राम प्रधान सुरेश केसरी ने स्कूली बच्चों और ग्रासीणों के साथ जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह, पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। चौपाल में जिलाधिकारी ने गांव के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास, वृद्धा, दिव्यांग तथा विधवा पेंशन के साथ ही वरासत, आयुष्मान कार्ड का स्वीकृति पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किया। चौपाल में जिलाधिकारी ने लोगों का आह्वान किया कि सभी लोग हर्ष और उल्लास के साथ देश भक्ति का प्रतीक आजादी का पर्व मनाएं। उन्होंने ग्रामीणों से पौधरोपण करने की भी अपील की। उसके बाद वहां से बंजारी कला जाते समय रास्ते में गलरा पंचायत भवन पर स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद बंजारी कला ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को पंच प्रण की शपथ दिलाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के साथ ही सभी को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। बंजारी कला में ग्राम प्रधान ज्योति सिंह व उनके पति संजय सिंह ने जिलाधिकारी को मां विंध्यवासिनी की प्रतिमा तथा अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

चौपाल में संजय सिंह ने बंजारी कला गांव की सड़क, बिजली तथा पेयजल की समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए इसके समाधान की मांग की गई। इस दौरान डीडीओ श्रवण कुमार राय, डीसी मनरेगा मो. नफीस, बीडीओ राजीव कुमार शर्मा, एडीओ पंचायत रूपेश कुमार, क्षेत्रीय वनाधिकारी वीरेंद्र कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष शिवबाबू सेठ, ग्राम प्रधान देवहट कौशलेंद्र गुप्ता, अरुण कुमार मिश्र, शिवगोविंद चौरसिया, अशफाक अहमद, आलोक राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed