फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   By Election in UP cycle got punctured now deposit will be confiscated Keshav Prasad in Janchaupal

By Election in UP : सपा की साइकिल हो गई है पंक्चर..., अब जमानत हो जाएगी जब्त...; मझवां में बोले केशव प्रसाद

Sat, 16 Nov 2024 03:06 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 03:06 PM IST
सार

Mirzapur News : मिर्जापुर के शाहपुर चौसा में आयोजित जनचौपाल को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य के लिए वोट की अपील की। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा ही अच्छी पार्टी है।

विज्ञापन
By Election in UP cycle got punctured now deposit will be confiscated Keshav Prasad in Janchaupal
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वे सपा की साइकिल पंचर कराने नहीं बल्कि सपा की जमानत जब्त कराने आए हैं। कहा कि सपा का कोई भविष्य नहीं है। उनकी साइकिल पंचर होकर सैफई के गोदाम में है। इसलिए आप सब भाजपा का कमल खिलाएं। 

विज्ञापन


पार्टी की प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य को मझवां सीट से विजयी बनाएं। वे शनिवार को मझवां विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर चौसा में आयोजित जनचौपाल को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा का आत्मविश्वासा डगमगा गया है। कहा कि क्षेत्र में विकास होना है तो उसके लिए लक्ष्मी चाहिए और लक्ष्मी क्या साइकिल पर आएंगी, नहीं लक्ष्मी जी कमल के फूल पर आएंगी। 
विज्ञापन


कहा कि वे इस क्षेत्र के विकास की गारंटी लेता हूं। सपा बसपा का न तो वर्तमान है और न ही भविष्य। सपा बसपा ने बारी- बारी से प्रदेश को लूटने का काम किया। गरीब की खुशहाली के लिए कोई प्रयास नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुआई में विरोधी दलों ने एजेंडा सेट कर लिया था। उससे कुछ सीटें कम हो गई तो सपा गुब्बारे की तरह फूल गई। 20 नवंबर को इन गुब्बारों की हवा निकल जाएगी। ये लोग तो 2027 की बात करते हैं लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इनका 2047 तक कोई संभावना नहीं है। 

सपा को वोट देना आ बैल मुझे मार करना होगा। ये जब भी आते हैं गरीबों को सताते हैं। लेकिन भाजपा की सरकार में गरीबों को सताने वालों को छोड़ेंगे नहीं। योगी सरकार में गुंडागर्दी व माफिया का खात्मा हो चुका है। सपा के सरकार में चार घंटे बिजली आती थी अब 18 घंटे आ रही है। इसीलिए सपा को वोट देना कुंए में वोट डालना है।  मोदी योगी का डंका दुनिया में बज रहा है। 

छात्रों के आंदोलन को लेकर कहा कि सपा बहादुर की कथनी व करनी में बहुत अंतर है। मैने जब पूर्व में छात्राें का समर्थन किया तो मेरे ऊपर मुकदमा लाद दिया। अब बोल रहे हैं, इसीलिए कहता हूं कि सूप तो सूप बोले चलनियां बोले जिसमें 72 छेद। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने किया। 

प्रदेश सरकार के मंत्री संजीव गौड़, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, विधायक अनिल मौर्य, काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश पटेल, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, जिला प्रभारी सरोज कुशवाहा व प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य उपस्थित रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed