फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Buses will be available from Varanasi every 15 minutes and for Prayagraj every half hour

Mirzapur News: वाराणसी से हर 15 मिनट और प्रयागराज के लिए आधे घंटे में मिलेगी बस

Thu, 26 Sep 2024 05:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Buses will be available from Varanasi every 15 minutes and for Prayagraj every half hour
मिर्जापुर। दो अक्तूबर की रात से शुरू हो रहे नवरात्र को देखते हुए मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन की तरफ से तैयारी पूरी कर ली गई है। आस-पास के जिलों के रूटों पर 180 बसें लगाई गई हैं। सबसे ज्यादा मिर्जापुर-वाराणसी और मिर्जापुर-प्रयागराज, मिर्जापुर-सोनभद्र रूटों पर बसें लगाई गई हैं। मिर्जापुर से वाराणसी आने-जाने के लिए दर्शनार्थियाें को हर 15 मिनट और मिर्जापुर-प्रयागराज रूट पर हर आधे घंटे पर बस मिलेगी। इसके अलावा 25 अतिरिक्त बसें भी रहेंगी, ताकि भीड़ बढ़ने पर संबंधित रूट पर बसें लगाई जा सकें।
विज्ञापन

विंध्याचल में शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र मेला संचालन के लिए रोडवेज ने तैयारी कर ली है। सामान्य दिनों में मिर्जापुर डिपो से विभिन्न जिलों के लिए 79 बसें संचालित की जाती हैं। नवरात्र में विंध्याचल दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मिर्जापुर-वाराणसी रूट पर 65 बसें लगाई जाएंगी। इसमें मिर्जापुर की 25 और 40 बसें वाराणसी डिपो से लगाई जाएंगी। वर्तमान में मिर्जापुर से 18 और वाराणसी से 12 बजे वाराणसी-मिर्जापुर रूट पर चलती हैं। नवरात्र मेला को देखते 35 बसें बढ़ जाएंगी। इसी तरह से मिर्जापुर-प्रयागराज रूट पर 50 बसें लगाई जाएंगी। इसमें 23 बसें मिर्जापुर डिपो और 27 जीरो रोड की रहेंगी। वर्तमान में मिर्जापुर से 18 और जीरो रोड से आठ बसे मिर्जापुर-प्रयागराज रूट पर चलती हैं। इस रूट पर नवरात्र मेला को देखते हुए 24 बसें बढ़ जाएंगी। मिर्जापुर-जौनपुर-आजमगढ़ रूट पर 25 बसें लगेंगी। इसमें 15 बसें जौनपुर और 10 मिर्जापुर डिपो की रहेंगी। मिर्जापुर-घोरावल रूट पर मिर्जापुर डिपो की पांच बसें चलेंगी। मिर्जापुर-राबर्ट्सगंज रूट पर 30 बसें चलेंगी। इसमें 10 बसें मिर्जापुर, 10 जीरो रोड और 10 बसें सोनभद्र डिपो की रहेंगी। वर्तमान में इस रूट पर 16 बसें चलती हैं। नवरात्र मेला के दौरान 14 बसें बढ़ जाएंगी। मिर्जापुर-हनुमना मार्ग पर पांच बसें मिर्जापुर डिपो की रहेंगी। विभिन्न रूटों पर कुल 180 बसें लगाई जाएंगी। प्रयागराज और वाराणसी रूट पर 25 बसें रिजर्व में रहेंगी। जरूरत पड़ने पर इन बसों को लगाया जाएगा। जिस रूट पर यात्री ज्यादा रहेंगे, उस पर पर बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। लांग रूट पर जाने वाली बसें भी ज्यादा यात्रियों वाले रूटों पर लगाई जाएंगी। एआरएम रोडवेज कल्पना श्रीवास्तव का कहना है कि नवरात्र मेला के लिए 180 बसें लगाई जाएंगी। इसमें सबसे ज्यादा वाराणसी और प्रयागराज रूट पर बसें लगाई गई हैं। वाराणसी रूट पर हर 15 मिनट और प्रयागराज रूट पर आधे घंटे पर बस मिलेगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उस रूट पर और बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed