फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Buses will be available every half hour on Diwali on the routes around the district

जिले के आसपास के मार्गों पर दीपावली पर हर आधे घंटे पर मिलेगी बस

Thu, 20 Oct 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Buses will be available every half hour on Diwali on the routes around the district
दीपावली पर घर जाने के लिए किसी यात्री को समस्या न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर रखी है। आसपास के जिलों के रूटों पर हर आधे घंटे पर यात्रियों को बस मिलेगी। यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दीपावली पर हर कोई अपने घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ त्योहार मनाना चाहता है। लोग ट्रेनों व बसों से सफर कर घर आते हैं। जिले में आने पर घर जाने के लिए भी बसों व अन्य संसाधनों की जरूरत पड़ती है। इस दौरान रोडवेज की बसों में यात्रियों की भीड़ अधिक हो जाती है। यात्रियों की भीड़ अधिक होने पर उनको घर पहुंचने में समस्या न हो, इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने तैैयारी कर रखी है।
विज्ञापन

रोडवेज के एआरएम हरिशंकर पांडेय ने बताया कि दीपावली से लेकर छठ तक यात्रियों की सुविधा के लिए तैयारी की गई है। दीपावली के दो दिन पहले से आसपास के जिलों में आने वाले यात्रियों के लिए सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि रोडवेज में इस समय 56 निगम और 11 अनुबंधित बसें हैं। इन सभी बसों को आसपास के जिलों प्रयागराज, वाराणसी और सोनभद्र रूटों पर संचालित किया जाएगा। इनके फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लांग रूट की बसों को इन आसपास के जिलों की रूटों पर लगाया जाएगा। ताकि यात्रियों को समस्या न हो। हर आधे घंटे पर इन रूटों पर यात्रियों को बसें मिलेंगी। जिस रूट पर अधिक यात्री होंगे, उस पर बसों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व पर 10 दिनों तक अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह प्रोत्साहन राशि चालकों, परिचालकों और वर्कशाप के कर्मचारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed