फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bus operator assaulted, case registered

बस परिचालक से मारपीट, मुकदमा दर्ज

Fri, 07 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bus operator assaulted, case registered
अदलहाट क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित कौड़ियाकला गांव के पास शुक्रवार को सोनभद्र से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस में सवारी बैठाने को लेकर परिचालक से मारपीट हो गई। बस परिचालक की तहरीर पर अदलहाट पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ लोक सेवक पर हमला करने व सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो की बस शक्तिनगर से गोरखपुर जा रही थी। अदलहाट थाना क्षेत्र के कौड़िया कला गांव के पास दोपहर में चार युवक वाराणसी की ओर जाने के लिए रोडवेज की बस रोके। उसमें दो युवक सवार हुए तो बस चल दी। लगभग 200 सौ मीटर बस जाने पर बाकी दो छूटे युवक बाइक से आगे बढ़कर बस रोके और परिचालक से कहासुनी करने लगे कि उनको बिना बैठाए चल दिए। इसी बात पर कहासुनी होते -होते परिचालक से मारपीट करने लगे। सवारियों ने एक युवक विशाल दुबे को पकड़ा लिया। बस में जबरन बैठाकर बस चालक लेकर थाने आया। परिचालक नजरउल्ला खां ने विशाल दूबे निवासी कौड़ियाकला अदलहाट, सत्यम कुमार निवासी दौलताबाद अदलहाट, अभिषेक कुमार निवासी दौलताबाद अदलहाट, जितेन्द्र विश्वकर्मा निवासी जिगना थाना अहरौरा के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पुलिस तहरीर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि सवारी बैठाने को लेकर परिचालक से मारपीट हुई। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विशाल दूबे व जितेन्द्र विश्वकर्मा का चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed