फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bus conductor beaten up at Deputy Chief Minister's event, three injured

Mirzapur News: उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बस परिचालक की पिटाई, तीन घायल

Mon, 02 Sep 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Bus conductor beaten up at Deputy Chief Minister's event, three injured
देहात कोतवाली क्षेत्र के चंदइपुर में आयोजित उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लेकर गए बस चालक और परिचालक ने बैनर फाड़ने से मना किया तो नशे में धुत लोगों ने हमला कर दिया। अराजक तत्व बस का शीशा तोड़ने लगे। रोकने पर लाठी-डंडे से चालक और परिचालक की पिटाई करने ले। इसमें तीन लोगों को चोट आई। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के पास ही मारपीट होेने के बाद भी बचाव करने पुलिस नहीं पहुंची। पिटाई कर सभी फरार हो गए। एआरटीओ ने तीन घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचवाया।
विज्ञापन

चंदईपुर में रोजगार मेला और अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें लाभार्थियों और अन्य को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए वाहन लगाए गए थे। कछवां क्रिश्चियन स्कूल की भी बसें इसमें गई थीं। बस के चालक और कंडक्टर लोगों को कार्यक्रम स्थल पर उतारकर बस में बैठे रहे। तभी ऑटो सवार कुछ लोग आए और बस पर लगा बैनर-पोस्टर फाड़न लगे। बस-चालक और कंडक्टर ने मना किया तो उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन

लाठी-डंडे से बस पर हमला कर शीशा तोड़ने लगे। रोकने पर चालक और परिचालक पर हमला कर दिए। इसमें परिचालक प्रदीप (34) निवासी कछवां बाजार, अजय मौर्या (34) निवासी कछवां डीह, राजकुमार विश्वकर्मा (40) निवासी कछवां बाजार घायल हो गए। एआरटीओ विजय प्रकाश घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


......................................................

घंटे भर पहले लगा दिया बैरिकेडिंग, एंबुलेंस फंसी, लोग रहे परेशान
रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर उतरने और जाने के दौरान यातायात को एक घंटे पहले बंद कर दिया गया था। इस कारण लोगों को परेशानी हुई। लोगों को पुलिस लाइन से बहुत पहले ही रोक दिया जा रहा था। रास्ते में एंबुलेंस भी फंसी रही। सुबह जब उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरना था,।उस समय भी और दोपहर में जाते समय भी यातायात रोके जाने से लोगों को परेशानी हुई। कचहरी पुलिस चौकी, टीबी कॉलोनी तिराहा, पुलिस लाइन मार्ग पर पांच बैरिकेडिंग थीं। कचहरी और टीबी कॉलोनी तिराहा पर यातायात रोकने से सारा रास्ता ही बंद हो गया। इस कारण लोग दूसरी ओर जा ही नहीं सके। तीन बजे उप मुख्यमंत्री के जाने के बाद यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed