फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Bus accident in Mirzapur: Bus full of passengers overturned near Dadri Dam, many people died

मिर्जापुर में बस हादसा: ददरी बांध के पास पलटी यात्रियों से भरी बस, पांच लोगों की मौत; 30 घायल

Fri, 27 Oct 2023 10:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 27 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

 संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास हालिया जा रही बस पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत और 30 लोगों के घायल होने की सूचना है।

विज्ञापन
Bus accident in Mirzapur: Bus full of passengers overturned near Dadri Dam, many people died
मिर्जापुर में बस हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर से एक बस हादसे की खबर है। संतनगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास हालिया जा रही बस पलट गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत और 30 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास सवारियों को लेकर जा रही प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 30 यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। गम्भीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर किया गया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- वाराणसी: चार साल से बीएचयू में चल रहा माफिया सुभाष ठाकुर का इलाज, सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहती है पुलिस
विज्ञापन

मिर्जापुर से शिवराज नाम की बस हलिया के कुशियरा तक जाती है। रास्ते में मड़िहान व संतनगर क्षेत्र पड़ता है। शुक्रवार की सुबह लगभग 30 से 35 सवारियों को लेकर बस हलिया जा रही थी। रास्ते में संत नगर थाना क्षेत्र के ददरी बांध के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस  पलटने से यात्री दब गए। चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। पांच यात्रियों की दबकर मौके पर मौत हो गई। 30 यात्री घायल हो गए है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी लालगंज व पीएचसी हलिया भेजा। लालगंज सीएचसी में ममता (22) निवासी बढ़ौना महुलार थाना लालगंज, ममता का एक वर्षीय पुत्र  अभिषेक,  मनीता (24) पुत्र तिलई मतवार हलिया, सत्य नारायण यादव (40) और एक आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। 10 घायलों को उपचार में लिए ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर भेजा गया। 15 घायलों का हलिया पीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed