{"_id":"58c571164f1c1be35fdc3f84","slug":"burnt-hokila-began-to-fly","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली होलिका, उड़ने लगा रंग-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जली होलिका, उड़ने लगा रंग-गुलाल
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 12 Mar 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
होली की हुड़दंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाम होते ही होलिका का पूजन किया गया। शाम को होलिका जलने के साथ ही रंग-गुलाल उड़ाए जतने लगे। पूरा जिला होली के उत्सव में डूब गया। इससे पहले दिन भर बाजारों में खरीददारी के लिए भीड़ लगी रही।
विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही जिले में रंग और गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। मगर पूर्णिमा शाम साढ़े सात बजे तक ही थी लिहाजा उससे पहले ही विधि-विधान से पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। जनपद में 2124 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान बिजली विभाग ने कुछ देर के लिए बिजली भी काट दी ताकि गर्मी से तार गलें नहीं। होलिका में गेहूं, चना आदि नए अन्न को भूना गया और उसका प्रसाद वितरित किया गया। इसके साथ ही चारों तरफ रंग गुलाल उड़ने लगे। सोमवार को सुबह से ही होली की हुड़दंग शुरू हो जाएगी। खूब रंग बरसाने की तैयारी है। बाजार में दिन भर रंग, पिचकारी, टोपियों आदि की खरीद होती रही।
घरों में दिन भर पकवान बनाए जाते रहे। गुझिया, मठरी, दहीबड़ा बनाने मे लोग लगे रहे। बाजार में भी खूब भीड़ लगी रही। रविवार के अवकाश के बावजूद बाजार गुलजार रहे। गुझिया बनाने के लिए खोवा एवं केराना का सामानों को खरीदा तो कोई रंग-पिचकारी सहित अबीर-गुलाल खरीदने में मशगूल रहा। दूकानों पर परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे लोगों ने रेडिमेड परिधान खरीदे, वहीं टेलर मास्टर के यहां सिलने के लिए दिए कपड़ों की डिलवरी लेने को ग्राहक डटे रहे।
विज्ञापन
होली की पूर्व संध्या पर नगर के प्रमुख बाजार सुबह से देर रात तक गुलजार रहे। दूकानाें पर उमड़ी ग्राहकाें की भारी भीड़ के चलते बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। नगर के बाजारों में स्थित रेडिमेड परिधानों सहित जूता-चप्पल, रंग-पिचकारी, अबीर-गुलाल, गुझिया के लिए खोवा, चिप्स-पापड़, केराना सहित पर्व संबंधित सामानाें की खरीदारी करने के लिए ग्राहक मशगूल दिखाई दिए। नगर के प्रमुख मार्गों पर समूह में एकत्रित बच्चे वाहनों व रिक्शे को रोककर होलिका का चंदा लेने में व्यस्त दिखे, वहीं प्रमुख बाजारों में उमड़ी ग्राहकों की भारी भीड़ के चलते कई चौराहों, बाजाराें व मार्गों पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। दूकानाें पर बिकने के लिए सजी एक से बढ़कर एक पिचकारी सहित तरह-तरह के रंग, अबीर-गुलाल खरीदने वालों की भीड़ लगी रही।
रंग-पिचकारी, गुब्बारे एवं टोपी आदि खरीदने को लेकर बच्चों संग युवाआें में भी गजब का उत्साह दिखाई दिया। सब्जी मंडियों में तरह-तरह की सब्जियों की भी खूब बिक्री हुई, वहीं नगर के मुकेरी बाजार स्थित खोवा मंडी में गुझिया बनाने के लिए ग्राहकाें ने अपने बजट के अनुसार खोवा खरीदा। दूकानदारों ने भी मौके का फायदा उठाकर खोवा और छेना की मनमानी कीमतें वसूल कीं। भीड़ के चलते प्रमुख मार्गों पर लोगाें को जाम के झाम से भी जूझना पड़ा। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।